हरिद्वार कनखल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है कनखल थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों पर चैन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इस पूरे प्रकरण का खुलासा कनखल थाने में हरिद्वार के एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने किया है आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल सहित एक स्कूटी व लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया गया है पुलिस के द्वारा आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है एसएसपी हरिद्वार ने अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।आपको बता दे हरिद्वार शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए कनखल पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे हैं। चेन स्नेचिंग के अलावा गैंग ने वाहन चोरी और मोबाइल फोन झपटमारी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन दोपहिया वाहन, चार चेन और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम को 25 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है। थाना कनखल कैंपस में मंगलवार को डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चार अगस्त को विनीता निवासी कोटद्वार के गले से उस वक्त प्रेमनगर आश्रम चौक के पास से चेन झपट ली गई थी जब वह बहादराबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान की अगुवाई में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर सोमवार देर शाम बैरागी कैंप में घुड़सवार पुलिस लाइन के पास बिना नंबर के स्कूटर पर सवार तीन युवकों को पुलिस टीम ने दबोच लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कुलदीप पुत्र बीरबल सिंह, विशाल पुत्र राजेंद्र सिंह निवासीगण ग्राम रघुनाथपुर मंडावर जिला बिजनौर यूपी एवं सचिन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम महाराजपुर लक्सर बताए।एसएसपी हरिद्वार योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हरिद्वार में चैन स्नैचिंग की घटना बढ़ती जा रही थी जिसको रोकना पुलिस के लिए भी चुनौती साबित हो रही थी हमारे द्वारा कई थानों की टीम का गठन किया गया था जिसमें कनखल थाना पुलिस की टीम ने चैन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीनों आरोपी सिडकुल की कंपनियों में काम करते थे आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल एक स्कूटी व लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया गया है तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है एसएसपी का किराए की इन को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…