हरिद्वार:–नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ शिवालिक नगर A.B.C.D. पार्क में वरिष्ठ नागरिकों को तिरंगा भेंट कर किया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सम्बोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि कोई भी घर बिना तिरंगे के ना रहे। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की सभी के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि इस महोत्सव को हमें अपने क्षेत्र में भव्यता के साथ मनाना है। नगर पालिका क्षेत्र के सभी चौराहों/तिराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं व शहीद स्मारकों की साफ सफाई करके रोशनी से जगमग किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्र में सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा उपलब्ध कराने के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। हमारा लक्ष्य हैं कि नगर पालिका क्षेत्र में एक भी मकान तिरंगा लगने से ना रह जाए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आजादी के अमृत महोत्सव को सबसे बड़े पर्व के रूप में लेकर जोश और उमंग के साथ मनाएं और राष्ट्रभक्ति का खुलकर प्रदर्शन करें।इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी रविकांत गुप्ता, कैलाश भंडारी, रितु ठाकुर, धर्मेंद्र विश्नोई, आशीष चौहान, अरुण पंडित, अजय अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा, देवेंद्र चौहान, गौरव गुर्जर, आशीष रस्तोगी,शुभम,दीपक शुक्ला, ओम शुक्ला, मुकेश लोहाटी,आशीष चौहान, बंसीलाल,जेसी क्वात्रा, रविकांत गुप्ता, एनके गर्ग, एसपीएस चौहान, गुरमीत सिंह, उमेश शर्मा, डीके गोयल, जी सी बंसल व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर…..शिवालिक नगर ABCD.पार्क में वरिष्ठ नागरिकों को किया तिरंगा भेंट….

More Stories
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रेप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर, पृथ्वी दिवस को धूम धाम से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…