प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 284 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1301 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 1180 सक्रिय मरीज थे।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 164, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 41, ऊधमसिंह नगर में 17, अल्मोड़ा में 15, चमोली में 10, बागेश्वर और चंपावत में दो-दो, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में एक, रुद्रप्रयाग में तीन व टिहरी में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। प्रदेश की रिकवरी दर 94.79 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.71 प्रतिशत दर्ज की गई।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…