प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज सोमवार को कोरोना के 182 नए मरीज मिले हैं, जबकि 175 संक्रमित स्वस्थ्य भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर 14.38 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, एक संक्रमित की कोरोना से मौत भी हुई है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1266 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 1084 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जनपद में 86 लोग संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा नैनीताल में 51, हरिद्वार में सात, टिहरी गढ़वाल में सात, अल्मोड़ा में आठ, ऊधमसिंह नगर आठ, उत्तरकाशी में एक, चंपावत में सात, पिथौरागढ़ में चार, बागेश्वर में दो, पौड़ी गढ़वाल एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। चमोली और रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1844 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। आज एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब तक कोरोना संक्रमित 287 (0.30 प्रतिशत) मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, इस साल प्रदेश में कोरोना के 96132 मामले आए हैं, जिनमें 91288 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…