हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस,एसओजी टीम और जिले की नारकोटिक्स सेल ने 200 ग्राम स्मैक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह स्मैक जिलेभर के गांव-बस्तियों में छोटे धंधेबाजों को सप्लाई की जानी थी। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर नारकोटिक्स सेल की एक टीम लंबे समय से स्मैक तस्करों का सुराग जुटाने में लगी थी। सूचना पर पुलिस, एसओजी और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने रानीपुर क्षेत्र में छापा माकर चार तस्करों को धर दबोचा। उनसे 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम इरफान उर्फ राजा निवासी दादूपुर गोविंदपुर, मुशर्रफ निवासी कासमपुर बोड्डाहेढ़ी, सचिन और अश्विनी निवासीगण रावली महदूद बताए। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपित इरफान उर्फ राजा रानीपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, पूछताछ में आरोपितों ने कुछ और तस्करों के नाम बताए हैं, जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…