प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। गुरुवार को कोरोना के 183 नए मामले मिले है। वहीं, 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 9.95 प्रतिशत रही।प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 808 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 568, नैनीताल में 106 व हरिद्वार में 58 सक्रिय मामले हैं। अल्मोड़ा में 16, ऊधमसिंहनगर में 15, टिहरी गढ़वाल में दस, अल्मोड़ा में 16, चमोली व उत्तरकाशी में 9-9, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक सक्रिय मामला है। बागेश्वर व चंपावत में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1839 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1656 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 113 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर 18 प्रतिशत रही है। इसके अलावा नैनीताल में 40, हरिद्वार में नौ, अल्मोड़ा में सात, ऊधमसिंहनगर व टिहरी में चार-चार, पिथौरागढ़ में तीन, चमोली में दो और पौड़ी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। चार जिलों बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…