हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से दिन पहले नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी नौ जुलाई को तेरह साल की मासूम को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तीन दिन पहले ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था. मेडिकल परीक्षण और बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था.
आपको बता दें कि नौ जुलाई को ज्वालापुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी 13 साल की बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है. काफी तलाशने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चल रहा है, जिसके बाद कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक टीम का गठन कर लड़की की तलाश शुरू की थी।
पुलिस टीम ने बीती सोलह जुलाई को लड़की को बरामद कर लिया. हालांकि तब अपहरण करने वाला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था. कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी ने बताया कि नाबालिक लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसके 164 के तहत बयान दर्ज कराए थे, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सुमित पुत्र राजू निवासी किरतपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी. आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घास मंडी क्षेत्र में किसी से मिलने आने वाला है, जिसके बाद पुलिस टीम को लगा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से दिन पहले नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…