प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकडे उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने का क्रम जारी है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले मिले हैं, जबकि 25 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।कोरोना संक्रमण फिर बढ़ता दिख रहा है। सोमवार को प्रदेश में 117 व्यक्ति संक्रमित पाए गए और इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 8.20 प्रतिशत हो गई। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सर्वाधिक 82 व्यक्ति दून में संक्रमित पाए गए।वहीं, नैनीताल में 12, हरिद्वार में सात, उधमसिंह नगर में पांच चमोली, पौड़ी और टिहरी में तीन-तीन मामले मिले हैं, जबकि अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में एक एक ममाले मिले हैं। इसके सापेक्ष 25 व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो पाए। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 674 हो गई है और रिकवरी रेट हल्का सा घटकर 95.44 प्रतिशत पर आ गया है।इधर, राज्य में विभिन्न जिलों से 1856 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 94 हजार 827 मामले सामने आए हैं। इनमें से 90 हजार 500 (95.44 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 284 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकडे,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…