हरिद्वार:-14 जुलाई से हरिद्वार में शुरू होने वाले कांवड़ मेले को लेकर पुलिस लाइन हॉल में एडीजी वी0 मुरुगेशन ने बैठक ली।
बैठक में मोजूद सभी पुलिस कर्मियों को अलग-अलग दिशा निर्देश देते हुए कहा जितने भी कावड़िए बाहर से आते हैं। उनका खास तौर से ध्यान रखा जाए और कावड़ियों के साथ पुलिस प्रशासन विनम्र तरीके से पैश आए।पैदल चलने वाले कांवड़ियों का खास तौर से ध्यान रखा जाए।क्योंकि पैदल चलने वाले कावडिए कुछ ही दूरी सफर तय करने के बाद विश्राम के लिए रुकते हैं। जिसके लिए विश्राम स्थल बना हुआ होना अनिवार्य है। वही कांवड़ियों के लिए रोड के किनारे जल और शौचालय की व्यवस्था पूरी तरह से होनी चाहिए। इस बार कांवड़ मेले का खासतौर से ध्यान रखा जाएगा क्योंकि कोरोना कॉल के कारण दो साल यात्रा नही हो पाई है।साथ ही कहा जो भी दुकानें रोड के किनारे लगी होंगी उनको समय-समय पर चेक किया जाएगा। क्योंकि कई बार शिकायतें मिलती है कि नशीले पदार्थ बेचकर कांवड़ियों को लूट लिया जाता है। वहीं जो भी रोड किनारे दुकाने लगी होगी उन सभी के पास परमिशन होना और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना भी अनिवार्य है। अन्यथा निर्देशों का पालन ना करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। वही मांस की दुकान कावड़ यात्रा क्षेत्र में बिल्कुल प्रतिबंधित रहेगी।साथ ही पार्किंग व्यवस्था भी अपने स्तर से दुरुस्त की जाए।ड्यूटी के दौरान यदि कोई पुलिस कर्मी अपनी ड़ीयूटी पर अनुपस्थिति पाया गया या ड़ीयुटी तैनात नही मिलता है उसके खिलाफ कार्रवाई अमल लाई जाएगी ।
हरिद्वार में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस लाइन हॉल में एडीजी वी0 मुरुगेशन ने ली बैठक…मौजूद सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को दिए अलग-अलग दिशा निर्देश….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…