हरिद्वार:–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम व चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम बनाई गई। गठित टीम को अपराधों की रोकथाम व चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।हरिद्वार के लक्सर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ा है। युवक के पास से ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए हैं। युवक यात्रियों की जेब काटने की फिराक में था।जीआरपी थाने के कांस्टेबल भीष्म देव, पवन सैनी, सत्यपाल सिंह और राजेंद्र सिंह रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थे। प्लेटफार्म संख्या 3 और 4 पर खड़ी ट्रेन में एक युवक संदिग्ध अवस्था में चढ़ते-उतरते दिखाई दिया। शक होने पर पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम आमिर उर्फ सोनू निवासी लोको कालोनी लक्सर बताया। थानाध्यक्ष प्रदीप राठौर ने बताया कि पकड़ा गया युवक ट्रेन में यात्रियों की जेब काटने की फिराक में घूम रहा था। वह पहले भी पकड़ा जा चुका है। युवक का चालान कर दिया गया है।
(1) नाम पता अभियुक्त- आमिर उर्फ सोनू पुत्र शमशेर निवासी लोको कालोनी मेन बाजार लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष।
बरामदगी का विवरण –
अवैध आधा ब्लैड का टुकडा,आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 25/2022 धारा 41/109 द0प्र0सं0 – थाना जीआरपी लक्सर।
जनपद के अन्य थानों में दर्ज आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।,उपरोक्त अभियुक्त के ट्रेनों में संदिग्ध अवस्था में घूमने से जनता में भय व असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। अतः इस प्रकार के कृत्य करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी से निश्चित रुप से ही ट्रेनों में होने वाली अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। अभियुक्त की गिरफ्तारी किये जाने की आम जनमानस तथा उच्चाधिकारीगणों द्वारा टीम की काफी प्रशंसा की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम-का0 143 भीष्म देव- GRP LAKSAR,का0 146 पवन सैनी- GRP LAKSAR,,का0 सत्यपाल सिंह – CPDS/RPF/MB,का0 राजेन्द्र – CPDS/RPF/MB

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…