बाबू हत्याकांड में शामिल दस हजार के ईनामी अभियुक्त सचिन कश्यप को भगवानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर…एक तमंचा, खोखा कारतूस किया बरामद…..

बाबू हत्याकांड में शामिल दस हजार के ईनामी अभियुक्त सचिन कश्यप को भगवानपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर…एक तमंचा, खोखा कारतूस किया बरामद…..वादआशीष कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी इन्द्रा विहार कालोनी सुनहरा कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि आज दिनांक- 24.06.2022 को गौरव पंडित ने मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे भाई बाबू का मर्डर हो गया है तथा इस समय उसका शव विनय विशाल अस्पताल रूडकी में है तथा सन्नी त्यागी निवासी चुडियाला ने मुझे बताया कि आज दिन में दीपक सैनी ने मुझे फोन करके बताया था कि 20-25 लडके बाबू और विक्की ठाकुर के साथ रूहालकी शमशान घाट के पास मारपीट कर रहे है तो मै रूहालकी शमशान घाट के पास पहुँचा था तो वहाँ बाबू घायल अवस्था मे पडा था तथा झाडियो से विक्की ठाकुर बाहर आया था उसके बाद जब मै विक्की ठाकुर की मदद से बाबू को सरकारी अस्पताल भगवानपुर ले जा रहा था तो रास्ते मे बाबू ने मुझे बताया था कि कुछ दिन पहले मेरा झगडा रोहित राणा से हो गया था उसी कारण आज मुझे 1- रोहित राणा, 2- बन्टी उर्फ बल सिह निवासी खेडा विलासपुर, 3- सचिन कश्यप पुत्र कलीराम निवासी गैस प्लान्ट के पीछे, 4- योगेश डीलर निवासी चौली शाहबुददीनपुर 5- शुभम राणा निवासी रूहालकी, 6- शशांक उर्फ झोझा निवासी रूहालकी, 7- आकाश गुर्जर निवासी शाहपुर भगवानपुर व 8- बाहुबली उर्फ अमन निवासी रूहालकी व 20-25 लोगो ने साथ मिलकर समझौता करने के बहाने बुलाकर मेरे साथ मारपीट कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0स0-557/2022, धारा- 302/147/34 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मंगलौर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक महोदय भगवानपुर के नेतृत्व में अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 25.06.2022 को अभि0 रोहित राणा पुत्र महावीर निवासी ग्राम करौन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, तत्पश्चात दिनांक- 26.06.2022 को पुलिस टीम द्वारा शुभम सैनी पुत्र प्रवीण सैनी निवासी नन्द विहार कालोनी थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इसके पश्चात फरार अभि0गणों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये गये इसके परिणाम स्वरूप दिनांक- 27/06/2022 को मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में शामिल नामजद अभियुक्त बन्टी उर्फ बल सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम बिलासपुर खेडा थाना नागल जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। तथा दिनांक- 28.06.2022 को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त 1- शंशाक उर्फ झोझा पुत्र हुकुम सिंह निवासी रूहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार तथा 2- योगेश डीलर पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी चौल्ली शाहबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम रूहालकी से गिरफ्तार तमंचो के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। तत्पश्चात दिनांक- 28.06.2022 को अभि0 आकाश गुर्जर पुत्र अनिल उर्फ खडकू निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा अभि0 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, तत्पश्चात दिनांक- 04.07.2022 को प्रकाश में आये अभि0 आकाश उर्फ हकला पुत्र संजय निवासी चौली/मण्डावर थाना भगवानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। तत्पश्चात दिनांक- 07.07.2022 को अभि0 शुभम राणा पुत्र स्व0 सुभाष नि0 रूहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। तत्पश्चात दिनांक- 11.07.2022 को वांछित/ईनामी अभि0 बाहुबली उर्फ अमन पुत्र विरेन्द्र उर्फ बिजेन्द्र निवासी रूहालकी थाना भगवानपुर हरिद्वार व मक्खी उर्फ सोनू पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम कोटा जिला सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गये। फलस्वरूप जब पुलिस टीम वांछित/ईनामी अभि0गण के गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर तलाश कर रही थी तो ज्ञात हुआ कि बाबू हत्याकांड में शामिल सचिन कश्यप पुत्र कलीराम उर्फ नरेश कुमार निवासी गैस प्लान्ट के पीछे कस्बा भगवानपुर जिसकी आपको तलाश है अभी आजाद नगर चौक रूड़की पर खडा है और कही जाने की फिराक में है यदि जल्दी करे तो पकडा जा सकता है, परिणाम स्वरूप दिनांक- 11.07.2022 को देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 सचिन कश्यप पुत्र कलीराम उर्फ नरेश कुमार निवासी गैस प्लान्ट के पीछे कस्बा व थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को उसके जुर्म धारा 302/147/34/120बी भा0द0वि0 के तहत आजाद नगर चौक रूड़की से गिरफ्तार किया गया। अभि0 सचिन कश्यप उपरोक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैने करौन्दी मे जाटो की लड़की से बिना उसके घरवालो की रजामन्दी से शादी की थी। उस समय रोहित राणा ने मेरी बहुत मदद की थी। तब से रोहित राणा मेरा जिगरी दोस्त है। मैं और रोहित राणा पहले दीपक सैनी के साथ ही रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद मेरी और रोहित राणा की दीपक सैनी से बिगड गयी और हम दोनो दीपक सैनी से अलग हो गये थे। दिनाँक 19.06.2022 को नेहरू स्टेडियम के पास से रोहित राणा को उठाकर मेवड के जंगल में ले जाकर मारपीट की थी। मैं रोहित राणा से मिलने उसके घर गया था रोहित राणा की आपबीती सुनकर मेरे अन्दर भी गुस्सा आ गया था। जिस कारण रोहित राणा दीपक सैनी और बाबू से बदला लेना चाहता था, इसलिए रोहित ने मुझसे भी दीपक सैनी व बाबू को ठिकाने लगाने की बात कही थी मैं इसके लिए तैयार था मेरे पास भी एक 315 बोर का तमंचा था रोहित राणा ने हमारे साथ मिलकर उन दोनो को ठिकाने लगाने की योजना बना ली घटना के दिन रोहित राणा ने दीपक सैनी, बाबू मिलट्री और विक्की ठाकुर को समझौते के नाम पर रूहालकी गाँव के पास आम के बाग मे बुलाया था। मै भी तमंचा लेकर वहां गया था। रोहित राणा के साथ उसके 20-25 साथी भी वहां पर आ गये थे फिर हम लोगो ने तुरन्त ही एकदम से उन पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। मैने बाबू,दीपक सैनी व विक्की ठाकुर पर फायर किया था परन्तु मौके से दीपक सैनी और विक्की ठाकुर भाग गये थे। हम लोगो ने बाबू पर हमला किया और बाबू को बुरी तरीके से मारा पीटा जब हमे लगा कि बाबू मर गया है तब हम वहां से चले गये, साहब मैं पुलिस के डर से इधर उधर भाग रहा था। मैने जिस तमंचे से बाबू और उसके साथियों पर फायर किया था वह तमंचा व उसके अन्दर फँसा खोखा कारतूस मैने घर के पास शमशान घाट में छिपा रखा है तथा घटना के समय मैने जो टी-शर्ट पहन रखी थी मैने उसे घर में छिपा रखा है। जिन्हे मै स्वंय चलकर आपको बरामद करा सकता हूँ तत्पश्चात अभि0 सचिन कश्यप उपरोक्त की निशादेही पर भगवानपुर से इमली रोड जाने वाले रास्ते पर शमशान घाट में बने तीसरे बरामदे की सलैब के ऊपर से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक खून आलूदा टी-शर्ट को उसके घर से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-598/2022 धारा- 25/3 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0-598/2022 धारा- 25/3 आर्म्स एक्ट
1- अभि0 सचिन कश्यप पुत्र कलीराम उर्फ नरेश कुमार निवासी गैस प्लान्ट के पीछे कस्बा व थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी का विवरणः-
1- एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस
2- एक टीशर्ट
अभि0 का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0- 557/2022 धारा- 302/147/34/120B IPC
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर
4- का0 955 सुधीर चौधरी थाना भगवानपुर
5- का0 1558 हरदयाल थाना भगवानपुर
6- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
7- का0 487 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
8- का0 769 विनय थपलियाल थाना भगवानपुर
9- का0 101 प्रवीण गुलेरिया थाना भगवानपुर
10- का0 1407 दिनेश कुमार थाना भगवानपुर

You may have missed