प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतरता बनी हुई है। सोमवार को प्रदेश में 48 लोग संक्रमित मिले। जबकि 57 मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रमण दर 3.97 प्रतिशत रही है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1208 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 1160 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 26 लोग संक्रमित मिले हैं।वहीं, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में चार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल व पौड़ी गढ़वाल में तीन-तीन, अल्मोड़ा में दो और चमोली व पिथौरागढ़ में एक-एक नया मामला आया है। इधर, विभिन्न जिलों से 1779 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।राज्य में इस साल कोरोना के 94144 मामले आए हैं। जिनमें 90193 (95.80 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से इस साल 279 मरीजों की मौत भी हुई है।राज्य में फिलवक्त कोरोना के 329 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें सबसे अधिक 216 सक्रिय मामले देहरादून जनपद में हैं। हरिद्वार में 30, नैनीताल में 29, ऊधमसिंह नगर में 18, चमोली में 12, पौड़ी गढ़वाल में नौ, उत्तरकाशी में छह, टिहरी गढ़वाल व पिथौरागढ़ में तीन-तीन, बागेश्वर में दो और अल्मोड़ा में एक सक्रिय मामला है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,