प्रदेश में आज करो ना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक इतने मिले नए मरीज देखें आकड़ें,उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 46 नए मरीज मिले और 62 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 343 रह गई है। रविवार को राज्य में बहुत कम जांच होने की वजह से संक्रमण की दर 7.63 प्रतिशत रही। चिंता की बात है कि देहरादून जिले में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून में 30, हरिद्वार में नौ, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो, टिहरी में एक नया मरीज मिला। रविवार को राज्य में बहुत कम सैंपल जांच के लिए भेजे गए। विभिन्न जिलों की लैब से कुल 557 सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 347 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुलेटिन के अनुसार राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब रही है।
प्रदेश में आज करो ना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक इतने मिले नए मरीज देखें आकड़ें,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,