तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के दिनारपुर गांव में आज आबकारी विभाग कि टीम ने कार्यवाही की।मुखबिर की सूचना पर दिनारपुर गांव में स्थित ठकरी डेरे के पास नाले से कॉम्बिंग की इस दौरान नाले से 5 अलग अलग स्थानों पर कुल 9 ड्रमों से 2250 किलो लहन और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।बरामद लहन और उपकरण मौके पर ही किए नष्ट।साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत किया मुकदमा दर्ज।
पुलिस और आबकारी विभाग की लगातार हो रही कार्यवाही से शराब तस्करो में मची है खलबली।आबकारी इंस्पेक्टर लक्षमण सिंह बिष्ट ने बताया कुछ लोग कर्फ्यू का फायदा उठाकर इस काम को अन्जाम दे रहे।अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध विभाग द्वारा कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,