तनवीर अली हरिद्वार:—आज श्री कृष्णा आश्रम रानीपुर मोड़ हरिद्वार में ज़िला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार, समाजवादी पार्टी और सामाजिक संस्था टीम जीवन के सहयोग से निशुल्क RT-PCR टेस्टिंग व वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन किया गया!!!
जीवन अमूल्य है इसलिए हर व्यक्ति के लिए वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना ज़रूरी है साथ ही लक्षण महसूस होने पर जांच भी कराना चाहिए ताकि समय से उपचार मिल सके।
उक्त बातें सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव ने हरिद्वार में एक वैक्सिनेशन एवं जांच कैंप पर कही। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस कोरोना महामारी से त्राहि माम त्राहि माम कर रही है ऐसे में अपने जीवन की रक्षा के लिए वैक्सिनेशन ज़रूर करवाएं।
जिसमें मुख्यरूप से श्री चंद्रशेखर यादव , डॉ• राजेन्द्र पाराशर, लव दत्ता , श्रवण शंखधार, राहुल गुप्ता, अंकित शर्मा, मोहित शर्मा, आशीष डुड़ेज़ा आदि सामाजिक लोग उपस्थिति रहे।
परेशानी होने पर जांच और बचाव के लिए वैक्सीन ज़रूरी : चंद्रशेखर यादव



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,