हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आला अधिकारियों के निर्देश पर लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।इसी कड़ी में ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक सवार को नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।बता दें कि कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बीते कुछ दिनों से नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. इसमें इलाके के कुछ युवक भी पुलिस की लगातार मदद कर रहे हैं। दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बाहर से एक स्थानीय युवक नशीले इंजेक्शन लेकर रानीपुर झाल की तरफ से ज्वालापुर आ रहा है. इस सूचना के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर उप निरीक्षक महिपाल सिंह और उनकी टीम ने एक बाइक सवार को 31 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के नाम मनीष मित्तल है, जो मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर का रहने वाला है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
आला अधिकारियों के निर्देश पर लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की खेप साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…