हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में लापता हुए ई रिक्शा चालक के मामले में पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है चालक को गंगा में डुबोकर हत्या का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपित उसका मोबाइल और ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे एक आरोपित को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। वही, ई रिक्शा चालक के साथ लापता किशोर की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, जगजीतपुर निवासी ई रिक्शा चालक रोहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके साथ और उसका एक किशोर अंकुश भी गायब था।दोनों की अलग-अलग गुमशुदगी दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान के नेतृत्व एक टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरे में दो युवक रोहित को जगजीतपुर मातृ सदन की तरफ गंगा की ओर ले जाते दिखे।पुलिस ने पहचान करने के बाद आकाश निवासी जियापोता कनखल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या और लूट का सनसनीखेज सच सामने आया। आरोपित ने बताया कि उसने और लक्सर के केहड़ा गांव निवासी सागर ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है।उन्होंने अंकुश को रास्ते में ई रिक्शा से उतार दिया था और रोहित को ई रिक्शा में गंगा में बहकर आने वाली लकड़ी लाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। बताया कि उन्होंने रोहित को गंगा के बीच ले जाने के बाद डुबोकर मार डाला और उसकी ई रिक्शा व मोबाइल लूट लिया।इसके बाद ई-रिक्शा को लक्सर ले जाकर उसको बैटरी निकाल कर बेच डाली। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित सागर की तलाश की जा रही है।
कनखल क्षेत्र से लापता हुए ई-रिक्शा लूट के इरादे से हुई थी हत्या…पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का किया पर्दाफाश….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…