प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले मिले हैं, जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 243 सक्रिय मामले हैं।देहरादून में सबसे अधिक 151, हरिद्वार में 28, नैनीताल में 19, चमोली में आठ, अल्मोड़ा व ऊधमसिंहनगर में छह-छह, चंपावत में दो, पिथौरागढ़ में तीन, टिहरी में पांच और उत्तरकाशी में नौ सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर व रुद्रप्रयाग दो ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।रविवार को देहरादून में सबसे अधिक 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में सात, नैनीताल व पिथौरागढ़ में दो-दो, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।इस साल प्रदेश में कोरोना के 93439 मामले आए हैं। इनमें से 89606 (95.90 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 277 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…