हरिद्वार में आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हाथों में योजना के विरोध में तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।आपको बता दे केंद्र सरकार द्वारा सेना में युवाओं की भर्ती के लिए घोषित की गई अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि हर साल करोड़ों युवाओं को रोजगार देने का दावा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि अब युवाओं के भविष्य के साथ छल करने की योजना सरकार ने बनाई है. अग्निवीर योजना को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के साथ धोखा है केवल 4 महीने का रोजगार दे करके फिर पूरी जिंदगी युवा क्या करेंगे. उन्होंने कहा कि इस योजना को तुरंत वापस लेकर पूर्णकालिक रोजगार वाली योजना घोषित की जानी चाहिए. आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ धोखा नहीं होने देगी. पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि पहले से ही केंद्र सरकार केवल जुमलो की सरकार साबित होती रही है अब अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं के भविष्य से छल करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अग्निवीर योजना को महज ढकोसला बताया और इसे वापस लेने की मांग की. प्रांतीय नेत्री हेमा भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं को बरगला रही है हकीकत यह है कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई बेहतर योजना नहीं है इसलिए महज 2024 का लोकसभा चुनाव सामने देख कर सरकार ने अग्निवीर योजना का झुनझुना थमाने की कोशिश की है. आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ अनदेखी नहीं होने देगी इस दौरान संजू नारंग मास्टर चाँदमल नवीन मारिया कोमल चौहान रवि चौहान संदीप कुमार टिंकूकुमार अशोक गुप्ता ओर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन किया पुतला दहन…कार्यकर्ताओं ने योजना के विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…