ज्वालापुर पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत होटलों में 13 शराब पीने वाले व्यक्तियों व 01 शराब पिलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध की कार्यवाही
विगत कुछ दिनों से ज्वालापुर क्षेत्र के होटल में शराब पीने पिलाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसी क्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में इस प्रकार के व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के निकट पर्यावेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को क्षेत्र में इस प्रकार के होटलों जिनमें शराब पीने व पिलाने का कार्य किया जा रहा था उनके विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । इस क्रम में आज दिनांक 19/6/ 2022 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर महोदय के निर्देशानुसार वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशान्त बहुगुणा के नेतृत्व में टीम बनाकर होटल मालिकों व पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई कार्यवाही में 13 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही तथा एक व्यक्ति सुल्तान आले पुत्र आमिर आले निवासी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर को धारा 60/ 68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त,,,,,सुल्तान आले पुत्र आमिर आले निवासी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री महेश जोशी
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा
3-चौकी प्रभारी रेल उप निरीक्षक प्रवीन रावत
4-चौकी प्रभारी बाजार उप निरीक्षक महिपाल सिंह
5- उप निरीक्षक इंद्रजीत राणा
6-उप निरीक्षक शेख सद्दाम हुसैन
7-कांस्टेबल भरत
8-कांस्टेबल सतवीर
9-कांस्टेबल राजेश बिष्ट
10-कांस्टेबल कुलानंद

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…