हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से चार युवकों को देर रात चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के पास से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए हैं। चारों आरोपी मूल रूप से मंगलौर कोतवाली के मोहम्मदपुर जट गांव निवासी हैं। मेडिकल जांच के बाद चारों को कोर्ट से जेल भेज दिया है।आपको बता दे कल रात में पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल की एक बड़ी कंपनी के पास झुग्गी-झोपड़ी के पीछे कुछ युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने चारों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक चोरी की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार सौरव पाल पुत्र राजेन्द्र पाल, डिम्पल उर्फ अक्षय पुत्र नहार सिंह, सन्नी पुत्र रविन्द्र, अभिषेक पुत्र रुकम सिंह निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर को रात्रि के समय चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हथोड़ा, पेचकस, छेणी, प्लास आदि उपकरण बरामद हुए हैं।चारों आरोपी मूल रूप से मंगलौर कोतवाली के मोहम्मदपुर जट गांव निवासी हैं। मेडिकल जांच के बाद चारों को कोर्ट से जेल भेज दिया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…