हरिद्वार में 8 जून कल होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। हाईवे पर आठ जून की दोपहर के बाद से भारी वाहन स्नान पर्व सकुशल सम्पन्न होने तक नहीं दौड़ सकेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी। गंगा दशहरा स्नान को लेकर धर्मनगरी के होटलों में बुकिंग का दौर शुरू हो गया है।हाल ही में सम्पन्न हुई सोमवती अमावस्या पर लागू किए गए यातायात प्लान को बरकरार रखा जाएगा। हालांकि पंजाब-हरियाणा की तरफ से आने वाले यात्री वाहनों को धीरवाली पार्किंग में पार्क कराने को लेकर मंथन चल रहा है। नौ जून को गंगा दशहरा का स्नान पर्व है। इस स्नान पर्वपर कई राज्यों से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं।गंगा दशहरा स्नान पर्व पर दिल्ली से आ रहे यात्री वाहन वाया लक्सर होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में पहुंचेंगे। इसके अलावा सहारनपुर की तरफ से आ रहे यात्री वाहन इस बार भगवानपुर से होते हुए धनौरी, भेल तिराहे बहादराबाद होते हुए सिंहद्वार की तरफ सीधे नहीं आ सकेंगे, उन्हें भेल तिराहे से शिवालिक नगर से होते हुए धीरवाली पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।हालांकि यह योजना अभी पाइप लाइन में है। डीआईजी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आठ जून को पुलिस मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर दी जाएगी। दोपहर बाद यातायात का दबाव होने पर भारी वाहन भी हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। स्नान पर्व सम्पन्न होने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा।
गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने शुरू कि तैयारियां….8 जून के स्नान को लेकर ट्रैफिक रुट किया डायवर्ट….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…