हरिद्वार:–बहादराबाद पुलिस को समय करीब 7:30 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई थी टोल प्लाजा बहादराबाद में दो पक्षों के मध्य विवाद हो रहा है जिसमें तत्काल दिवस अधिकारी उप निरी. श्री हेमदत भारद्वाज को मय चेतक कर्म गणों को मौके पर भेजा गया , मौके पर दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे , सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की जा रही थी ।इस संबंध में उभय पक्षों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई । संघेय अपराध के घटित होने की आशंका को देखते हुए टोल प्लाजा के 6 कर्मियों को सुसंगत धाराओं/ शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
आपको बता दे झबरेड़ा से हरिद्वार हरकी पैड़ी पर अस्थियां विसर्जन करने जा रहे विधायक उमेश कुमार के गनर और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ बहादराबाद टोल प्लाजा कर्मियों ने जमकर मारपीट की। इसमें गनर के सिर और आंख के पास चोट आई है। बताया गया है कि टोल देने को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विधायक के गनर नेतीराम ने टोल प्लाजा में अपना कार्ड दिखाया था, लेकिन टोल प्लाजा के कर्मी नहीं माने। इसके बाद कहासुनी हुई थी और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल प्लाजा के छह कर्मियों को हिरासत में लिया। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। जिसमें कर्मचारी गनर पर लाठी डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि विधायक का गनर उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल है और वर्तमान में देहरादून में है। तीन दिन पहले नेतीराम के भतीजे की मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिसकर्मी अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहा था। पुलिसकर्मी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शांतिभंग करने के आरोप में अभिषेक सिहं निवासी परसपुर गोण्डा यूपी, अर्पन कुमार निवासी गोमतीनगर लखनऊ, तुषार निवासी धौलपुर राजस्थान, अभिषेक निवासी रुहाना अशोकनगर, रोहित निवासी औरंगाबाद बिहार, असलम खान निवासी नागौर राजस्थान हॉल निवासी टोल प्लाजा बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में दरोगा हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल गुरमीत सिंह, हरजिन्दर सिंह, बारुदत्त जोशी और मुकेश नेगी शामिल रहे।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण
1.अभिषेक सिहं पुत्र श्री राजेश सिहं नि0 ग्राम छतौनी थाना परसपुर जिला गोण्डा उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष हाल निवासी टोल प्लाजा बहादराबाद
2.अर्पन कुमार पुत्र वशिष्ठ नि0 विभूति खण्ड थाना गोमतीनगर जिला लखनउ उ0प्र0 हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद 3:-तुषार पुत्र रविशंकर नि0 हाउंसिग बोर्ड कालोनी कोतवाली / जिला धौलपुर राजस्थान हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 20 वर्ष
4.अभिषेक पुत्र राजभान सिहं नि0 रुहाना थाना अशोकनगर जिला अशोकनगर म0प्र0 हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 20 वर्ष
5.रोहित पुत्र गजेन्द्र सिहं नि0 सिमली थाना माली जिला औरंगाबाद बिहार हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 27 वर्ष
6.असलम खान पुत्र सैय्यद अली नि0 अक्खीपुरा थाना मकराना जिला नागौर राजस्थान हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 23 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
2.का0 1094 गुरमीत सिहं
3.का0 659 हरजिन्दर सिहं
4.का0 267 बारुदत्त जोशी
5.का0 1009 मुकेश नेगी ।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…