प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,प्रदेश के दो जिलों में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 64 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92780 हो गई है। शनिवार को 1305 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में तीन, उत्तरकाशी जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में 17 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 10 जिलों में 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं । संक्रमण के कारण मौत के मामले सामने नहीं आने से फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को राहत को है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…