भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष इरफान अली और महासचिव डॉक्टर तौफीक अहमद के नेतृत्व में किसान सेना से जुड़ें नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज रोशनाबाद कलेक्ट्रेट भवन पहुँचकर अपनी 14 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एडीएम नूपुर वर्मा के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया।आपके बता दे किसानों की निम्न मांगे रही है जैसे।1-किसान आयोग का गठन,2-एम०एस०पी० की गारन्टीड कानून,3-60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले किसानो को 10000/- रुपये पेंशन दी जाये,4-बिजली विभाग द्वारा फर्जी छापेमारी व अवैध वसूली पर तुरन्त रोक लगाई जाये,5-किसानो को सिचाई हेतु टयूबवैल पर मुफ्त बिजली दी जाये,6-किसानो को खाद्य एवं बीज की आ रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाकर तुरन्त दुर किया जाये,7-जिला हरिद्वार में बिजली कटौती पर रोक लगाई जाये,8-हरिद्वार में लगे इण्डिस्ट्रीयों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार दिया जाये,9-गांवो में तालाबो को दुरस्त कर सफाई की जाये, तथा जो तालाब भुमाफियाओं द्वारा अवैध कबजाये गये है, उन्हे भी मुक्त कराकर उनका भी दुरस्तीकरण किया जाये,10,रुड़की प्राईवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली की जा रही है, तथा दून पब्लिक स्कूल रोड पर पानी भरा हुआ है, उसका तत्काल समाधान किया जाये,11-रुड़की शहर को गन्दगी मुक्त कराकर सौन्दर्यकरण किया जाये। इन सभी मांगो के साथ-साथ अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।साथ ही कहा कि सरकार या शासन स्तर पर हमारी सभी मांगे पूरी की जाए। मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
(भाकियू) किसान सेना से जुड़े किसान नेताओं ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन…..एडीएम नूपुर वर्मा के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किया प्रेषित…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…