हरिद्वार के कलियर थाना पुलिस और बीडीएस की टीम ने पटाखा फैक्टरी में छापा मारकर बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे बरामद किए। इस दौरान मौके से जाकिर नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। देर शाम उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पिछले साल इस फैक्टरी में विस्फोट के कारण दो मजदूरों की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे। उस दौरान लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। हाल में इसे पोल्ट्री फार्म की आड़ में चलाया जा रहा था।विज्ञापन
कलियर एसओ मनोहर सिंह भंडारी और बीडीएस टीम के प्रभारी ललित मोहन ने संयुक्त रूप से मंगलवार को कलियर में हज हाउस के पीछे जंगल में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पर छापा मारा। इसमें बड़ी संख्या में पटाखे और विस्फोटक मिले। जांच में पता चला कि नियम और कानून को ताक पर रखकर पोल्ट्री फार्म की आड़ में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पिछले साल मार्च के महीने में इसी फैक्टरी में लापरवाही के कारण विस्फोट हो गया था। विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। उस दौरान फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद फिर से फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। शिकायत पर फैक्टरी में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रखी विस्फोटक सामग्री के स्टॉक की जांच की जा रही है। मौके से बिजनौर निवासी जाकिर हाल निवासी रुड़की को हिरासत में लिए गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कलियर थाना पुलिस और बीडीएस की टीम ने पटाखा फैक्टरी में छापा मारकर बड़ी मात्रा में बारूद और पटाखे किए बरामद….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…