मोटर साईकिल चोरी का प्रयास करने पर एक चोर को पुलिस ने धर दबोचा
हरिद्वार के भगवानपुर थाने में तैनात उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई मय टीम के वास्ते शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के जब कस्बा भगवानपुर में गश्त करते हुए सगीर कॉम्पलेक्स के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था और बार-बार मोटर साईकिलों की तरफ झांक रहा था, पुलिस टीम को शक होने पर उक्त व्यक्ति की निगरानी कर रहे थे तो उक्त व्यक्ति सगीर कॉम्पलेक्स के बाहर एक मोटर साईकिल UK17-3522 सिल्वर कलर का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए उसने अपना नाम मौ0 यासीन पुत्र असगर निवासी रामपुर चुंगी कोतवाली गगंनहर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष बताया मोटर साईकिल के बारे में पूछने पर बताया कि यह मोटर साईकिल मेरी नही है मै इस मोटर साईकिल को चोरी करने के इरादे से इसका लॉक तोड़ रहा था उक्त घटना के सम्बन्ध में तत्काल प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना भगवानपुर को अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा उक्त व्यक्ति के विरूध्द आवश्क कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसी दौरान उक्त मोटर साईकिल का स्वामी अब्दुल सलाम उर्फ उब्दुस्लाम पुत्र शहजाद निवासी माधोपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार भी मौके पर आ गया। जिसके द्वारा बताया गया कि यह मोटर साईकिल मेरी है। अभि0 मौ0 यासीन द्वारा उक्त मोटर साईकिल को चोरी करने के प्रयास के सम्बन्ध में वादी अब्दुल सलाम द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी गयी जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 390/2022 धारा 379/511 पंजीकृत कर अभि0 को उसके जुर्म से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया। अभि0 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 390/2022 धारा 379/511 भादवि
मौ0 यासीन पुत्र असगर निवासी रामपुर चुंगी कोतवाली गगंनहर जिला हरिद्वार बरामद बरामद सामान का विवरणः-
मो0सा0 स्पलेन्डर प्लस सं0-UK17-3522 सिल्वर कलर
पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 शैलेन्द्र ममगांई (हल्का प्रभारी कस्बा भगवानपुर)
2- हे0का0प्रो0 युवराज सिंह
3- का0 955 सुधीर चौधरी
4- का0 चालक लाल सिंह

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…