प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
हरिद्वार:-कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में घटने बढ़ने का क्रम जारी है। आज सोमवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए। वहीं, चार मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, राज्य में अब 119 सक्रिय मामले हैं।उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना के नौ नए मामले मिले हैं। कोरोना संक्रमण दर भी 0.53 प्रतिशत रही। वहीं, चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। आज राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।उत्तराखंड में फिलवक्त कोरोना संक्रमण के 119 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 78 और हरिद्वार में 10 सक्रिय मामले हैं। नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में छह छह मामले सक्रिय हैं। अल्मोड़ा में चार, चमोली और उत्तरकाशी में तीन तीन सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर, चंपावत और टिहरी में एक एक सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1684 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 1675 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज सोमवार को राज्य में कोरोना के नौ नए मामले मिले हैं।आज नैनीताल जनपद में सबसे अधिक चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में दो, जबकि देहरादून, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में एक एक मामले मिले। वहीं, आठ जनपदों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला।राज्य के आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 657 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…