हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात को चाकू से गोदकर की गई हत्या के पीछे लेनदेन का विवाद निकल कर सामने आया है कत्ल करने वाला भी मृतक का दोस्त निकला है। पुलिस ने आरोपी को 36 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है ।आरोपी राहुल की निशानदेही पर चाकू और खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर बाल्मीकि बस्ती निवासी राजू की शनिवार की रात ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल से आगे रेगुलेटर पुल के पास लहूलुहान हालत में मिला था परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो राजू को मृत घोषित कर दिया गया था परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को तलाश शुरू कर दी थी तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में राहुल ने बताया कि राजू ने उससे पैसे उधार लिए थे शनिवार की रात वह राजू के घर पैसे मांगने गया था जिस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी तभी राहुल ने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे जिस कारण राजू की मौत हो गई थी पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी….हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का किया पर्दाफाश….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…