हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आशीष रस्तोगी एवम गौरव रस्तोगी द्वारा 17 शिवालिक नगर में अवैध रूप से खोला गया रिलायंस स्टोर को आज एचआरडीए द्वारा सील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त स्थल में निर्माणाधीन दुकानों को पूर्व में एचआरडीए द्वारा 15 जनवरी 2022 को सील किया गया था, जिसको भवन स्वामी द्वारा अवैध तरीके से सील को क्षतिग्रस्त करके उसमें रिलायंस स्टोर खुलवा दिया गया था। सील को क्षतिग्रस्त करने पर एचआरडीए द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने कहा कि एच0आर0डी0ए द्वारा अवैध निर्माणों को चिन्हित करके प्रभावी कार्यवाही निरंतरता से की जा रही है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
HRDA ने शिवालिक नगर में कार्यवाही करते हुए रिलायंस स्टोर को किया सीज…..अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की लगातार की जा रही है कार्यवाही….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…