हरिद्वार में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयाइयों ने वर्धमान जैन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया।
एकम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक संदीप जैन और जैन समुदाय के सभी लोगों ने भगवान महावीर का महामस्तिकाभिषेक कर झंडारोहण किया। इस दौरान बच्चों द्वारा ध्वजगान प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा की शुरुआत श्री वर्धमान जैन मंदिर से की। यह शोभायात्रा श्री वर्धमान जैन मंदिर से आरम्भ होकर चिन्मय डिग्री कालेज, शिवालिक पोस्ट ऑॅफिस रोड, शिव मंदिर के सामने, बीएसएनल चौक से होते हुऐ वापस जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इसके बाद भगवान महावीर के बाल स्वरूप का पालना आयोजन जैन समाज के महिला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एकम्स ग्रुप के प्रबंधक निदेशक संदीप जैन ने कहा कि यदि हमारे जीवन में सत्य, धर्म, शांति अंहिसा में से एक भी सूत्र समाहित हो जाए तो निश्चित यप से यह जीवन सफल हो जाएगा। इस अवसर पर अर्चना जैन,विनय जैन,रजनी जैन,पीके जैन, दिलीप कुमार जैन, विनय जैन, ओमप्रकाश जैन, मयंक जैन, नीरव जैन, अर्चना जैन, विमला जैन, रुपाली जैन, रजनी जैन, दीप्ती जैन,कल्पना जैन,डोली जैन, टीना जैन, अंजली जैन, अंशिका जैन, कविता जैन, हेमा जैन, संजय जैन, रुचिन जैन, अमित जैन,पारुल जैन,शिखा जैन,विमल जैन आदि मौजूद रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…