तनवीर अली हरिद्वार:–प्रदेश में आज स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव के 2756 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 318346 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 45568 है, आज 6674 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 261328 है। अभी तक 6020 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज उत्तराखंड में 81 कोरोना संक्रमितो की मृत्यु हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 82.09 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 477 कन्टेनमेंट ज़ोन है। देहरादून में कोरोना संक्रमित क्षेत्र हुए 82, हरिद्वार में 40, नैनीताल में 53, पौड़ी में 14, उत्तरकाशी में 64, उधम सिंह नगर में 54, चम्पावत में 36, चमोली में 18, टिहरी में 57, रुद्रप्रयाग में 25, पिथौरागढ़ मेंं 09, अल्मोड़ा में 23 और बागेश्वर में 2 है। आज टीकाकरण के 382 सत्र हुए, जिसमे 19648 लोगों का टीकाकरण हुआ। 681592 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण और 2143164 को अब तक अर्ध टीकाकरण हो चुका है। अब तक 18 प्लस टीकाकरण 242280 हुए है।आज 6674 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 261328 है।

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,