तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के थाना बहदराबाद क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में बीते दिनों हुई डकैती के मामले में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते आज थाना बहादराबाद में डकैती की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज0एस0 के द्वारा खुलासा किया गया। डकैती की घटना को अन्जाम देने वाले डकैतों को पुलिस और सीआईयू कि टीम ने किया गिरफ्तार।
डकैती की घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि डकैती की घटना के लिए थाना बहादराबाद सहित कई टीमें लगाई गई थी जिसके चलते मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से दो बाईक डकैती में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ जेवर और कुछ नगदी भी बरामद कर ली गई। डकैती की घटना का जल्द खुलासा करने पर एसएसपी हरिद्वार के द्वारा ढाई हजार रुपे पुलिस टीम को इनाम के रूप में देने की घोषणा भी की गई।
डकैती की किस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी वही पुलिस प्रशासन के द्वारा डकैती का खुलासा जल्द किए जाने पर पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस प्रशासन को बधाई दी गई। साथ ही पीड़ित परिवार के द्वारा कहा गया कि पुलिस प्रशासन पर जिस तरह के आरोप आज तक लगते आए हैं वह सही नहीं है ।क्योंकि जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन के द्वारा ही इस डकैती का खुलासा बहुत जल्द किया गया है उसे देखते हुए पुलिस पर लगने वाले आरोप झूठे हैं ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पुलिस को मित्र पुलिस कहा जाता है आज उन्होंने अपनी मित्रता दिखाते हुए जिस तरह से डकैतों को पकड़ा है यह काबिले तारीफ है।
गिरफ्तार करने वालो पुलिस टीम, निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी-हरिद्वार,
निरीक्षक योगेश देव – पुलिस कार्यालय हरिद्वार,
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल – थाना बहादराबाद
थानाध्यक्ष प्रशान्त बहुगुणा – धाना बुग्गावाला
थानाध्यक्ष अनिल चौहान-थाना श्यामपुर
उ0नि0 चन्द्रमोहन सिहं- थाना बहादराबाद
उनि) प्रवीण विष्ट – थाना बहादराबाद
उ0नि0 अशोक रावत – थाना बहादराबाद
उ0नि0 लक्ष्यण जोशी -थाना बहादराबाद
उ0नि0 महेन्द्र पुण्डीर — थाना बहादराबाद
उ0नि0 रणजीत सिहं तोमर – प्रभारी सीआईयू हरिद्वार
उ0नि0 जहाँगीर अली- प्रभारी सीआईयू रुड़की, उ0नि0 सत्येन्द्र नेगी- थाना कनखल
उ0नि0 प्रदीप रावत – थाना सिडकुल
उ0निविकास रावत – कोतवाली रानीपुर
उ0नि0 प्रवीण रावत – कोतवाली रानीपुर
एचसी 81 निजाम अली-थाना बहादराबाद हरिद्वार
कॉन्स्टेबल सुशील चौहान – थाना बहादराबाद
अरविन्द नेगी- थाना बहादराबाद,बारुदत्त जोशी,राहुल देव,एचसी सुन्दरलाल – सीआईय हरिद्वार
विवेक- सीआईयू हरिद्वार
अजय – सीआईयू हरिद्वार
का) हरवीर,पदम,वसीम,मनोज रावत,उमेश, प्रेम – थाना सिडकुल
का) पंकज – कोतवाली रानीपुर
का) गोपी- कोतवाली रानी पुर
का0 1001 मनोज यादव -थाना बुग्गावाला शामिल रहे।




More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,