तनवीर अली हरिद्वार:–प्रदेश के गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने राशन वितरकों द्वारा राशन वितरण में की जा हीलाहवाली की शिकायतों का संज्ञान लेकर फोन नम्बर जारी किए है राशन वितरकों द्वारा के आधार पर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा है कि यदि सरकारी गल्ले राशन की दुकाने समयानुसार नही खुलती है तो हमारे नम्बर पर सूचित करें। और बन्द दुकान का फोटो भी व्हाट्सअप करे।
ताकि किसी भी राशन डीलर ने लोगों को राशन देने में लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वामी यतीश्वरानन्द इससे पूर्व भी मेल आईडी जारी कर सुझाव मांग चुके है। जिसमे उन्हें सैंकड़ो मेल प्राप्त हुई है।सभी सुझावों व शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे है। दरअसल पिछले कुछ समय से जनपद में राशन डीलरों की मनमानी की शिकायत सामने आ रही थी जीन शिकायतों का संज्ञान लेकर स्वामी यतिस्वरानंद ने यह फोन नंबर जारी किए हैं। उनका साफ तौर से कहना है कि यदि किसी भी राशन डीलर ने लोगों को राशन देने में लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को अवगत करा कर कार्यवाही की जा सके।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,