हरिद्वारः धर्मनगरी हरिद्वार में मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से नशीली दवाइयां और प्रतिबंधित इंजेक्शनों की बिक्री हो रही है.।चौकी जगजीतपुर पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी स्टोर संचालक ऑर्डर पर इन दवाओं की डिलीवरी देने आया था. जिसे पुलिस ने धर दबोचा. वहीं, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को शुक्रवार को मुखबिर एक सूचना मिली. जिसमें बताया गया कि सराय क्षेत्र से एक मेडिकल स्टोर संचालक गाड़ोवाली इलाके में किसी को नशीले इंजेक्शन व दवाएं सप्लाई करने आ रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने खोखरा तिराहे के पास से न केवल नशीली दवाएं सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि नशीले इंजेक्शन व दवाएं खरीदने वाले दो युवक भी पकड़े. मौके पर तलाशी लेने पर उनके पास से नशीले इंजेक्शन और दवाइयां बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आदिल निवासी पांवधोई ज्वालापुर, सचिन प्रजापति निवासी शेखपुरा कनखल और मयंक बिड़ला निवासी कुम्हारगढा कनखल बताया. इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि सचिन और मयंक नशीले इंजेक्शन और दवाइयों का नशा करते हैं. जबकि, आदिल का सराय गांव में मेडिकल स्टोर है. आरोपियों से 15 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन और काफी संख्या में नशीली दवाई व कैप्सूल बरामद हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है.

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…