हरिद्वार। उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ जबर्दस्त मुहिम छेड़ी गयी है, उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विगत 15 दिनों में कुल 36 अवैध सम्पत्तियों को सील करने के आदेश पारित किये गये हैं, जिनमें से 16 अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग के हैं।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों/सम्पतियों के सील किये जाने के परिणामरूप 14 अवैध निर्माण पूर्ण रूप से बन्द किये जाने के सम्बन्ध में शपथ पत्र/शमन आवेदन प्राधिकरण को प्राप्त हुये हैं।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने यह भी अवगत कराया कि अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की मुहिम के तहत आगामी 08 अप्रैल,2022 को सुमन नगर एवं ज्वालापुर क्षेत्र में 06 अवैध निर्माण/ प्लाटिंग को ध्वस्त करने के लिये चिह्नित कर लिया गया है, जिस पर आगामी 08 अप्रैल को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…