हरिद्वार के ग्राम रोशनाबाद में प्रॉपर्टी डीलर राजबीर कटारिया पर पंचायत की भूमि को कब्जा कर अवैध कॉलोनी काटने का आरोप बेबुनियाद निकला है। उपजिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने ग्राम रोशनाबाद के ही रहने वाले जोगेंद्र कटारिया और संजय कुमार आदि को दिया गया सटे (खारिज) वापस ले लिया गया है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार द्वारा बनाई गई। तीन सदस्यीय टीम ने अपनी जांच में साफ लिखा है कि पंचायत की जमीन पर कोई कब्जा या अवैध कॉलोनी नही कटी है। तहसील प्रशासन की जांच में साबित होता है कि राजबीर सिंह कटारिया पर लगे आरोप निराधार थे।अनभिज्ञता के कारण राजबीर कटारिया पर पंचायत की जमीन कब्जा कर अवैध कॉलोनी काटने का आरोप लगाया गया था। उल्लेखनीय है रोशनाबाद निवासी जोगेंद्र कटारिया पुत्र किशनलाल, संजय पुत्र नरेश कुमार ग्राम रोशनाबाद आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायत कर आरोप लगाया था कि सलेमपुर महदूद प्रथम स्थित भूमि संख्या 713,714, 715 व 716 बंजर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कालोनी काटकर कब्जा किया है। राजस्व विभाग द्वारा 24.03.2022 को स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें शिकायतकर्तागण,अन्य ग्रामवासी एवं पुलिस बल भी स्थल पर उपस्थित थे। स्थल पर भूमि खसा संख्या 715 का चिन्हीकरण किया गया। खसरा संख्या 715 का राजस्व अभिलेखों में 715क एवं 15 के रूप में पृथक विभाजन अंकित नहीं है। स्थल पर खसरा संख्या 715 में निर्माणाधीन दुकानों एवं खाली पड़ी हुई जगह की पैमाईश की गयी। स्थल पर पड़ी खाली भूमि का क्षेत्रफल खसरा संख्या 715 दरड की भूमि के क्षेत्रफल से अधिक पाया गया। इससे यह स्पष्ट है। कि स्थल पर निर्माणाधीन दुकाने खसरा संख्या 715क का भाग है। जिस पर कोई दुकान / नवन आदि निर्मित नहीं है और न ही निर्माणाधीन है। शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रार्थना पत्र अभिलेखों की अज्ञानता में दिय गये प्रतीत होते हैं। भूमि खसरा संख्या 715ख दरड की भूमि पर कोई दुकान/भवन आदि निर्मित नहीं है। आपको बता दे पूरे मामले को लेकर कुछ लोग राजवीर सिंह कटारिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ जिला प्रशासन,पुलिस और मीडिया कर्मियों को झूठी सूचनाएं देकर इनकी छवि को लगातार खराब करने की कोशिश करके उनके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। पूरे प्रकरण को लेकर राजवीर सिंह कटारिया भी प्रशासन, पुलिस और मीडिया कर्मियों को सच्चाई से अवगत करा रहे थे। कहते है सच कुछ टाइम के लिए झूठ से परेशान हो सकता है लेकिन हार नही सकता। इसी कहावत को राजवीर सिंह कटारिया ने भी चरितार्थ करके दिखा दिया।जांच में कुछ समय जरूर लगा, परेशानी भी हुई, लेकिन अब जिला प्रशासन कि टीम की जांच के बाद उपजिलाधिकारी ने स्टे को खत्म करते हुए आदेश राजवीर सिंह कटारिया के पक्ष में दे दिया है।
हरिद्वार के ग्राम रोशनाबाद में प्रॉपर्टी डीलर राजबीर कटारिया पर पंचायत की भूमि को कब्जा कर अवैध कॉलोनी काटने का आरोप निकला बेबुनियाद….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…