हरिद्वार – हरिद्धार में इन दिनों वन तस्करों का ख़ौफ़ बना हुआ है। ये वन तस्कर बीते कुछ दिनों से लगातार ग्रामीण छेत्रो में हरे बहुमूल्य प्रजाति के पेड़ों पर आरिया चला रहे है। इसको लेकर आज एक बार फिर हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज ने बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर की सूचना पर वन महकमे की टीम ने पिरान कलियर छेत्र से चार लोगों को लाखों की कीमत की सेमल की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।
वन विभाग ने चार वन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वन विभाग की टीम को आरोपियों के कब्जे से आरा, कुल्हाड़ी और एक बाइक बरामद हुई है। बुधवार तड़के वन विभाग को मुखबिर ने हरिद्वार रेंज स्थित सलेमपुर गांव के पास कुछ लोगों की ओर से सिंबल के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार दिनेश नौडियाल, वन दरोगा ओपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए मुस्तफा, सोनू, अमजद, शबदन निवासी महमूदपुर कलियर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
वन महकमे के अनुसार हरिद्वार के सुमन नगर छेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा दो बेशकीमती सेमल के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन महकमे की टीम ने जाल बिछा कर इन तस्करों की रेकी की। ये तस्कर जब कलीयर क्षेत्र में लकड़ी को ठिकाने लगा रहे थे, उसी दौरान वन महकमे की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनसे मौके पर लकड़ी के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इन तस्करों में मुस्तफा भी है जो एक बड़ा लकड़ी तस्कर है। यह अवैध रूप से लकड़ी काटने के कई मामलों में नामजद है।
“मुस्तफा की तलाश पिछले कई दिनों से थी। इसकी गिरफ्तारी के बाद अब अन्य कई और तस्करों की जानकारी मिलेगी। सभी दोषियों को वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 के तहत जेल भेज दिया है”
दिनेश नॉडियाल, वन क्षेत्राधिकारी, हरिद्वार रेंज
हरिद्धार में इन दिनों वन तस्करों का ख़ौफ़ बना हुआ है। ये वन तस्कर बीते कुछ दिनों से लगातार ग्रामीण छेत्रो में हरे बहुमूल्य प्रजाति के पेड़ों पर आरिया चला रहे है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…