प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष बने श्रवण कुमार झा, अश्विनी अरोड़ा महासचिव निर्वाचित
****प्रेस क्लब हरिद्वार की चुनाव संपन्न,
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में श्रवण कुमार झा अध्यक्ष और अश्वनी अरोड़ा महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष महासचिव के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए। इसके 5 सदस्य मनोनीत किए गए।
इसके पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल, सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा, संजीव शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा, महासचिव अश्विनी अरोड़ा के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रो पीएस चौहान, डा मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, देवेन्द्र शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवर सहित 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी सदस्यों का नामांकन सही पाया गया। लेकिन कार्यकारिणी के एक सदस्य देवेन्द्र शर्माने अपना नाम वापस ले लिया। इसके चलते अध्यक्ष महासचिव सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा एवं महासचिव पद पर अश्वनी अरोड़ा निर्वाचित हुए।
त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रो पीएस चौहान,
डा मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवरचुने गए। इनके साथ रामचंद्र कनौजिया, आदेश त्यागी, संजय आर्य, डॉ रजनीकांत शुक्ला एवं सुदेश आर्य नामित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने से सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा संजीव शर्मा और निगरानी समिति के सदस्य ठाकुर शैलेंद्र सिंह का भी आभार जताया।
रिपोर्ट तनवीर अली।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…