प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले मिले हैं। जबकि 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 5161 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 5139 सैंपल की रिपोर्ट की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक नौ लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा हरिद्वार में आठ, अल्मोड़ा में दो, नैनीताल, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 4777 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में इस साल कोरोना के 91991 मामले आए हैं। इनमें 88212 (95.89 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 297 है। देहरादून में सबसे अधिक 78 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 272 मरीजों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…