प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नहीं मरीज देखे आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी कमी आ गई है। आज सोमवार को राज्य में कोरोना के 27 नए मामले सामने आए। जबकि 35 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। वहीं राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले की बात करें तो अब यह आंकडा 353 रह गया है।
उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले मिले। जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमित 35 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 5577 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 5550 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
देहरादून में सबसे अधिक आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में छह, चंपावत में पांच, पौड़ी में तीन, हरिद्वार व अल्मोड़ा में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 5549 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में 91837 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 88005 (95.80 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 353 है। देहरादून में सबसे अधिक 171 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 271 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नहीं मरीज देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…