हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र की नक्षत्र वाटिका में बंद पड़े मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी हुआ सामान बरामद करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक अजय कुमार निवासी नक्षत्र वाटिका ने कोतवाली में शिकायत दी। बताया कि उनका पूरा परिवार शादी में गया था। मकान पर ताला लगा हुआ था। शादी से वापस लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा मिला। अंदर कमरे में अलमारी से ज्वैलरी के अलावा कैश, पार्सपोर्ट आदि सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने तुरंत बाद मुकदमा दर्ज लिया। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने कोतवाल महेश जोशी, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे तो एक कार दिखी। इसके बाद मुखबिर से सोमवार की रात सूचना मिली कि नक्षत्र वाटिका में मकान से चोरी करने वाले फिर से वहां चोरी की फिराक में पहुंचे हैं। इस पर तुरंत पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान रानीपुर झाल के पास आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार सवार भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ कलवा निवासी गांव मनोहरगढी थाना औरंगाबाद बुलन्दशहर और मामचन्द निवासी गांव बरम थाना अगौता जिला बुलन्दशहर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र की नक्षत्र वाटिका में बंद पड़े मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी हुआ सामान बरामद करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…