प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला है जारी,आज कितनी हुई मौत,कितने मिलें नए मरीज,कितने हुए ठीक,देखें आकड़ें। उत्तराखंड में कोरोना के 61 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। 120 मरीजों को इलाज के बाद होम आईसोलेशन व अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 919 रह गई है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार राज्य में कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे आ गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में एक, चम्पावत में छह, देहरादून में 21, हरिद्वार में दो, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में छह, टिहरी में दो, यूएस नगर में तीन और उत्तरकाशी जिले में भी तीन नए संक्रमित मिले हैं। सोमवार को देहरादून के श्रीमंहत इंद्रेश अस्पताल में दो जबकि हरिद्वार के विनय विशाल अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हो गई।
इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरने वालों की संख्या 265 पहुंच गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व लैबों से सोमवार को 6942 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई जबकि सात हजार से अधिक मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.87 प्रतिशत तो मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
कोरोना के घटते केसों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सभी से अपील की है कि सभी लोग कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। सोमवार को राज्य में 11 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई है।
प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला है जारी…आज कितनी हुई मौत… कितने मिलें नए मरीज, कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…