प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,देश में कोरोना संक्रमितों में कमी आई है। लेकिन मरीजों की मौतें नहीं थम रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 510 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीजों ने दमतोड़ा है। 1348 ठीक हुए हैं और 6697 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 87787 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 18552 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 510 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 148, अल्मोड़ा में 85, हरिद्वार में 45, पौड़ी में 44, चमोली में 49, पिथौरागढ़ में 31, नैनीताल में 25, टिहरी में 21, ऊधमसिंह नगर में 17, रुद्रप्रयाग में 17, उत्तरकाशी में 12, बागेश्वर में 10, चंपावत जिले में छह संक्रमित मिले हैं।
देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें कैलाश हास्पिटल में तीन, दून मेडिकल कालेज, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, मेट्रो हास्पिटल, सेना अस्पताल रुड़की, बीसी जोशी हास्पिटल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 225 हो गई है। 1348 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिला कर 78093 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 6697 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…