हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है इसी कड़ी में अनुपमा को महिलाओं का साथ। ग्राम बहारपीली पहुंचने पर अनुपमा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब। जनता ने माना बेटी तो अनुपमा रावत ने किए कई वादे। श्यामपुर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने आज डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने चुनावी अभियान को धार दी। इस मौके पर ग्राम बहारपीली पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने उनका जमकर स्वागत किया। अनुपमा रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजपाल खरोला, महावीर रावत, राजीव चौधरी मौजूद रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अनुपमा रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता को केवल झूठे ख्वाब दिखाकर ठगा है जिसके चलते यह क्षेत्र आज भी पिछड़ा है और अगर वे जीतती हैं तो यहां की बेटी बनकर सेवा करेंगी। अनुपमा ने लोगों से वादा किया कि वे इस क्षेत्र में सिडकुल बनाने के अलावा दो अस्पताल और लड़कियों के लिए 2 कॉलेज बनाएंगी। इस मौके पर इरफान,सानू अंसारी,मुकर्रम अंसारी, रतन ठाकुर ,राजीव चौधरी, दीपक जखमोला, रियाजुल, मनीष सैनी राजपाल खरोला, अजय चौधरी नंदकिशोर, भरत रावत ,अशोक रावत अनिल चौहान, धर्म सिंह ललित रावत, भोपाल, उषा तुफल, जयप्रकाश, भोपाल अनीता , संजीव, कमला नेगी मंजू जुयाल, विद्या देवी ,अनीता राणा, गंगा देवी, इतवारी देवी, मंजू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत को मिल रहा महिलाओं का साथ…ग्राम बहारपीली पहुंचने पर अनुपमा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…