प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में काेरोना से मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कोरोना के 772 नए मरीज मिले और आठ संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 85848 हो गई है। जबकि तीसरी लहर में मरने वालों का आंकड़ा 210 पहुंच गया है।
मंगलवार को अल्मोड़ा में 90, बागेश्वर में तीन, चमोली में 29, चम्पावत में 18, देहरादून में 285, हरिद्वार में 111, नैनीताल में 62, पौड़ी में 42, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, यूएस नगर में 51 और उत्तरकाशी जिले में 28 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून जिले के विभिन्न अस्पतालों में सात मरीजों की मौत हुई जबकि नैनीताल जिले के अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है।null
बुधवार को 24 हजार के करीब सैंपल की जांच रिपोर्ट आई जबकि 24 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.21 प्रतिशत रही जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत से अधिक हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन में रह रहे 3257 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
जिसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 9710 रह गई है। मंगलवार को 80 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज दी गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितनी हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…