प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए है, प्रदेश में कोविड संक्रमण की रफ्तार तो कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 585 नए केस आए हैं। वहीं कोविड संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस बदली दी है। अब 1000 और 500 लोगों की शर्त हटा दी गई है।
हालांकि मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। रविवार को प्रदेश में कोविड के 585 नए केस सामने आए। जबकि नौ कोविड संक्रमितों की मौत हो गईं। उधर, 1447 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में कोरोना के 15712 एक्टिव केस रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सामने आए 585 नए मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 274, हरिद्वार में 64, चमोली में 54, रुद्रप्रयाग में 38, पिथौरागढ़ में 33 शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में छह, चंपावत में तीन, पौड़ी गढ़वाल में 21, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में 16-16 और उत्तरकाशी में 27 मामले सामने आए।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए है, इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…