हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान का ग्राम जगजीतपुर में आज चुनावी कार्यालय खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन मेयर अनिता शर्मा, ने रिबन काटकर किया।
अनिता शर्मा ने कहा कि 10 साल से भाजपा विधायक विकास करने में नाकाम रहे हैं। भाजपा शासन में महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई के चलते महिलाएं परेशान हैं। जगजीतपुर के पूर्व प्रधान दिनेश वालिया ने कहा कि सीवर लाइन नहीं होने से क्षेत्र की जनता परेशान है। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, अजय दास, सुंदरसिंह मनवाल, नरेश सेमवाल, प्रशांत चौहान, देवेश, सुमित त्यागी, राजकुमार, गौरव शर्मा, आकाश, अजीत कुमार, विक्रांत कुमार, सतीश दुबे आदि शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…