प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में कोरोना के 844 नए मरीज मिले, 13 संक्रमितों की मौत हुई और 4909 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। शनिवार को राज्य में एक महीने बाद एक दिन में हजार से कम नए मरीज मिले। इससे पहले सात जनवरी को राज्य में एक ही दिन में 814 नए मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार शनिवार को अल्मोड़ा में 102, बागेश्वर में 61, चमोली में 45, चम्पावत में 15, देहरादून में 204, हरिद्वार में 149, नैनीताल में 52, पौड़ी में 28, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में 84, टिहरी में 35, यूएस नगर में 53 जबकि उत्तरकाशी में सात नए मरीज मिले हैं।
शनिवार को देहरादून में सात, नैनीताल में चार, पौड़ी में एक और पिथौरागढ़ में भी एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। शनिवार को राज्य भर की लैब से 17 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 17 हजार ही सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य के विभिन्न अस्पतालों और होम आईसोलेशन से शनिवार को 4909 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 16599 हो गई है। राज्य में संक्रमण की दर 4.81 प्रतिशत और मरीजों के ठीक होने की दर 76 प्रतिशत से अधिक हो गई है। राज्य भर में 43 हजार के करीब लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…