हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर मंत्रणा की। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस प्रकार से देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है उसी विश्वास के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं। लोगों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताएं। उन्होंने कहा कि पिछले दो बार के कार्यकाल में जिस प्रकार से क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने अपने क्षेत्र में कई सौ करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उन योजनाओं को एक बार पुनः जनता को याद दिलाना होगा।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विधान सभा रानीपुर के अंदर एक मिनी भारत बसता है। यहां के उद्योगों में काम करने वाले लोग विभिन्न प्रदेशों से काम करने के लिए आते हैं। जो अच्छे माहौल सुदृढ़ बिजली पानी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण यहां बस गए हैं। वह जानते हैं जितना काम पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के समय में इस विधानसभा में हुआ है इतना कभी नहीं हुआ। बैठक में मुख्य चुनाव संयोजक बृजेश शर्मा, चुनाव प्रभारी आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरीश शर्मा, नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणि, सभासद अशोक मेहता, सभासद पंकज चौहान, सभासद हरिओम चौहान, उमेश पाठक, आलोक चौहान, अतुल वशिष्ठ, पंकज चौहान, गौरव कपिल आदि शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…